स्वादिष्ट अप्पे बनाने की विधि | Appe Recipe In Hindi

Mahi
0
स्वादिष्ट अप्पे बनाने की विधि | Appe Recipe In Hindi

स्वादिष्ट अप्पे बनाने की विधि | Suji Ke Appe Recipe in hindi

अप्पे  दक्षिणी भारत के हर प्रातः में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इस ब्लॉग के जरिए हम जानेंगे की सूजी के अप्पे किस तरह से बनाये जाते है। इन्हे आप कभी भी खा सकते हो नाश्ते में भी या आपका कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन है। जब भूख ज्यादा हो तो जाहिर सी बात है, आपको खाना जल्दी से चाहिए होता है, तो आप कम समय में बना सकते है, सूजी के अप्पे ( Appe Recipe in hindi )जो बनाने  में बहुत आसान और खाने में बहुत टेस्टी होते है।अप्पे पौष्टिक भी होते है, बच्चो के लिए अप्पे संतुलित आहार है, सूजी के अप्पे में हरी सब्जियाँ भी होती है। सूजी के अप्पे बच्चो को बहुत ज्यादा पसंद आते है, जो सब्जियाँ से भरपूर और बहुत स्वादिष्ट होते है आइये जानते है। सूजी के अप्पे बनाने की सरल विधि –

Table Of Contents

सूजी के गर्म - गर्म लाजवाब अप्पे। Appe Recipe in hindi
सूजी के अप्पे रेसिपी के लिए आवश्कता सामग्री। Ingredients
तड़का मसाला के लिए सामग्री । Lngredients for tadka Masala
सूजी के अप्पे रेसिपी की सरल विधि। Easy Recipe Appe
टिप्स –

सूजी के गर्म - गर्म लाजवाब अप्पे। Appe Recipe in hindi

इस रसिपे में अप्पे को तैयार करने के लिए सरल विधि बताई गयी है इसे तैयार करने के लिए निचे दी गयी विधि का अनुसरण करे।


रसिपे विधि prep time
भोजन शाकाहारी (Vegetarian)
यंजन शैली / Cuisine दक्षिणी भारतीय (South Indian)
व्यंजन का नाम अप्पे (Appe)
सामग्री तैयार करने का समय 5 से 7 मिनट (5 to 7 minutes)
व्यंजन पकाने का समय 15 से 20 मिनट (15 to Minutes)
कुल समय 20 से 25 मिनट (20 to minutes)
अंश भाग 6 व्यक्ति के लिए (for 6 person)

सूजी के अप्पे रेसिपी के लिए आवश्कता सामग्री।  Ingredients

आवश्यक सामग्री Important Ingredients
दही या छाछ 1 कप खट्टा दही / 1.5 कप
पालक या चौलाई 1 कप बारीक़ कटा हुआ
गाजर 1 कप कसी हुई
आलू 2 उबले हुए
शिमला मिर्च 1 कप बारीक़ कटी हुई शिमला मिर्च
प्याज़ 1 कप बारीक़ कटा हुआ
हरी मिर्च 1 हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई।
हरा धनिया थोड़ा सा बारीक़ हरा धनिया कटा हुआ।
नमक स्वादानुसार
प्याज़ 1 कप बारीक़ कटा हुआ

तड़का मसाला के लिए सामग्री । Lngredients for tadka Masala

मसाला सामग्री
सरसो का तेल 2 छोटे चम्मच
जीरा 1.5 छोटा चम्मच
राई 1 छोटा चम्मच
लहसुन 2 से 3 कली

सूजी अप्पे रेसिपी की सरल विधि। Easy Recipe Appe

सूजी के अप्पे बनाना बहुत ही सरल है। आप कम समय में बहुत ही स्वादिष्ट भोजन बना सकते है। यदि आपको हल्की सी भूख है। या आपको काम समय में लाजवाब व्यंजन खाना है। तो आप घर पे बड़ी आसानी से बना सकते है। सूजी के अप्पे आमतौर पर  इसे नाश्ते में खाया जाता है, बड़ो के साथ -2 इन्हे बच्चे भी खूब खाना पसंद करते है। इन्हे बनाने में बहुत कम तेल उपयोग होता है। यह स्वादिष्ट  होने के साथ - 2  बहुत ज्यादा पौष्टिक भी होते है। क्योकि इसमें बहुत सारी सब्जियाँ डाली जाती है। कम तेल का इस्तेमाल  किया जाता है।

  • इसे नारियल चटनी या सांभर के साथ खाया जाता है।
  • आइये जानते है। सूजी के अप्पे बनाने की सरल विधि
  • एक बड़े बर्तन में सूजी डाले।
  • दही या सूजी को बर्तन में डालकर अच्छी तरह मिला दो।
  • सूजी, दही , पानी तीनो को अच्छी तरह  मिलाकर घोल तैयार करे।
  • घोल को 10 से 15 मिनट तक ढक कर छोड़ दे।
  • तवे  पर तड़के के लिए तेल गर्म करे।
  • तेल गर्म होने पर उसमे जीरा , राई  लसहुन डाले तड़का मसला तैयार हो जायगा।
  • तड़का मसाला को तैयार किए मिश्रण में डाले।
  • अब मिश्रण में नमक स्वादानुसार कस्तूरी मैथी मिलाकर रखदे।
  • मिश्रण में कटी हुई सब्जियाँ और उबले हुए आलू को अच्छे तरह से मिसल कर मिला दे।
  • खाने वाला सोडा डालकर मिश्रण में मिला दे।
  • घोल को तब तक हिलाए जब तक वह गाढ़ा  ना हो जाए
  • चम्मच से समान मात्रा में मिश्रण को अप्पे पेन में डाले।
  • अप्पे पेन के  ऊपर ढ़क्कन  लगा दे।
  • 2 से 3 मिनट तक पकने दे फिर एक तरफ से पकने के बाद इन्हे पलट दे और फिर इनके ऊपर तेल लगाए और दूसरी तरफ धीरे धीरे पलट दे। 
  • आँच बिल्कुल धीमी रखे। 
  • जब इनका रंग हल्का लाल हो जाए और यह अच्छी तरह से गोल गोल फूल जाए  
  • समझ लेना आपका व्यंजन बनकर तैयार है।
  • इसी तरह से बाक़ी  मिश्रण को पका ले।
  • सूजी के गोल - 2 स्वादिष्ट  अप्पे तैयार है। इन्हे आप सांभर  या नारियल चटनी के साथ परोसे।


टिप्स

(1) आँच धीमी रखे।

(2) मिश्रण ज्यादा पतला नहीं हो।

(3) अप्पे पेन का इस्तेमाल करे।

(4) ज्यादा स्वादिष्ट  बनाने के लिए खट्टे का उपयोग करे।

(5) खाने वाले सोडा को मिश्रण के अंत में डालें। 


Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)